क्यों लग जाती है इंसानों को शराब की लत? वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लोगों को शराब की लत क्यों लग जाती है। एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि इंसानों में शराब की लत बंदरों और लंगूरों की देन है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंदर खाने के लिए पके और थोड़े सड़े हुए फलों की तलाश करते रहते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंदरों के खाए फलों में लगभग दो प्रतिशत मात्रा शराब की मौजूद होती है। रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस के जनरल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। फलों में शराब की मात्रा लो-अल्कोहल बीयर के बराबर होती है। स्टडी में पता चला है बंदर शराब का इस्तेमाल ताकत के लिए करते हैं। Bizarre