इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज रहस्यमयी विरुपाक्ष मंदिर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों में शामिल है जो कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। मान्यता है कि हम्पी रामायण काल की किष्किंधा है। इस मंदिर में भगवान शिव के विरुपाक्ष रूप की पूजा होती है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां का शिवलिंग दक्षिण की तरफ झुका हुआ है। इस मंदिर के कुछ खंभों से संगीत यानी गाने की आवाजा आती है। कहा जाता है कि अंग्रेजों ने खंभों से संगीत कैसे निकलता है यह जानने की कोशिश की थी। उन्होंने इस मंदिर के खंभों तोड़ा, तो हैरान रह गए, क्योंकि खंभे अंदर से खोखले थे और कुछ भी नहीं था। इस रहस्य का आज तक पता नहीं चला पाया है जिसकी वजह से इसको रहस्यमयी मंदिर कहा जाता है। Bizarre