दुनिया के लिए अजूबा बनी मादा घड़ियाल, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा दक्षिण अमेरिकी देश कोस्टारिका के एक चिड़ियाघर में हैरान कर देने वाली घटना घटी है यहां पर रह रही एक मादा घड़ियाल दुनिया के लिए अजूबा बन गई है, क्योंकि वह बिना नर के ही अपने आप गर्भवती हो गई है 16 साल से अकेले रह रही मादा घड़ियाल ने अंडा दिया, जिसके अंदर एक स्वस्थ बच्चा था। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है माना जा रहा है कि यह घटना बहुत ही उल्लेखनीय खोज है, क्योंकि मादा घड़ियाल ने किसी नर से बिना संबंध के अंडे दिए हैं वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्जिन बर्थ की घटना अभी तक चिड़िया और मछली जैसे दूसरे जीवों में हो चुकी है, लेकिन किसी घड़ियाल में ऐसा पहली बार हुआ है चिड़ियाघर में कोस्टा रिका नाम की घड़ियाल को साल 2002 में रखा गया था, तब वह सिर्फ दो साल की थी। जनवरी 2018 में जू में तैनात कर्मचारियों ने पाया कि घड़ियाल के घेरे के पास 14 अंडे हैं, लेकिन इनमें बच्चे नहीं निकले थे इसके बाद एक अंडे के अंदर विकसित रूप में भ्रूण पाया गया Bizarre News