कैमरे में कैद हुआ 'एलियन'! अमेरिका के केंटकी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अजीब जीव कैद हुआ है। पहली नजर में यह धरती पर मौजूद जीवों से काफी अलग नजर आ रहा है। घर के मालिक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही बवाल मच गया। कुछ लोग इसको एलियन तो कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी से जोड़कर देखने लगे। वीडियो में केंटकी के मोरेहेड में सड़क पर चलते हुए एक डरावना दिखने वाला प्राणी नजर आ रहा है। यह जीव गाड़ियों के पास जमीन पर पड़ी किसी चीज को खोजता दिख रहा है। Bizarre