सऊदी अरब में 'छम्मक छल्लो' गाने पर जमकर थिरके लोग, वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया जमकर वायरल हो रहा, जो सऊदी अरब का है यह वायरल वीडियो सऊदी अरब की एक शादी समारोह का है जिसमें लोग डांस करते हुए दिख रहे हैं सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शाहरुख खान की फिल्म रा वन के गाने 'छम्मक छल्लो' पर जमकर थिरक रहे हैं गाने पर डांस कर रहे लोग बकायदा गाने का हुक स्टेप भी कर रहे हैं रियाद कनेक्ट नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जो इंटरनेट पर छा गया है वीडियो में सऊदी के कुछ लोग न सिर्फ 'छम्मक छल्लो' पर डांस कर रहे हैं, बल्कि वह इसकी गजब की लिपसिंग भी कर रहे हैं Bizarre News