नासा ने खोजा नया ग्रह, हो सकती है दूसरी पृथ्वी अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने करीब 100 प्रकाश-वर्ष दूर एक छोटे तारे का चक्कर लगाते एक नए ग्रह की खोज की है इस ग्रह का आकार धरती के आकार का है जिसका नाम TOI 700 e है इस चट्टानी ग्रह का आकार पृथ्वी का 95 प्रतिशत है M बौने तारे TOI 700 की परिक्रमा करते हुए खोजा गया यह चौथा ग्रह है नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट(TESS) मिशन ने इन सभी को ग्रहों को खोजा था तारे से यह ग्रह इतनी दूरी पर स्थित है कि संभवत: इस पर पानी हो सकता है अगर इन ग्रहों पर पानी मौजूद है तो इनमें से कोई एक जीवन के लिए बिल्कुल सही हो सकता है Bizarre