भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, दो राज्यों में बंटा है प्लेटफॉर्म और बेंच भारत में एक अनोखा रेलवे स्टेशन है जिसका एक हिस्सा गुजरात में है और दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र में सबसे खास बात यह कि रेलवे स्टेशन पर रखी कुर्सी का एक हिस्सा महाराष्ट्र में है और दूसरा गुजरात में इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम नवापुर है जो गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है इसकी वजह से इसका एक हिस्सा गुजरात में है और एक हिस्सा महाराष्ट्र में है सूरत-भुसावल लाइन पर स्थित यह रेलवे स्टेशन आधा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आता है और आधा गुजरात के तापी जिले में गुजरात और महाराष्ट्र के बंटवारे से पहले इस स्टेशन का निर्माण हो चुका था और बंटवारे के बाद इस स्टेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ Bizarre