सूर्य ग्रहण के दौरान अंतरिक्ष में होने जा रही यह अनोखी घटना साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। इस दौरान एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी सूर्य ग्रहण के दौरान शैतान धूमकेतु भी नजर आने वाला है, जिसे लेकर वैज्ञानिकों में सबसे अधिक दिलचस्पी है खगोलविदों ने कहा कि 8 अप्रैल को आग के गोले के रूप में चल रहा यह शैतान धूमकेतु सीधी आंखों से देखा जा सकता है आधिकारिक तौर पर इस धूमकेतु का नाम पी12 है। यह किसी शैतान की तरह नजर आता है, जिसकी वजह से इसको शैतान धूमकेतु नाम दिया गया है बीते साल इसमें एक धमाका हुआ था, जिसके बाद इसमें गैस और बर्फ के दो निशान बन गए थे और यह शैतान की सींग की तरह दिखते हैं नासा के मुताबिक, 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान शैतान धूमकेतु को देखा जा सकता है 1954 के बाद पहली बार यह धूमकेतु धरती के इतने नजदीक से गुजरेगा। इसके बाद अब इसे कम से कम 2095 तक नहीं देखा जा सकेगा Bizarre News