तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़ी हैं ये रहस्यमय बातें

अमर उजाला

Tue, 4 January 2022

Image Credit : iStock



आंध्र प्रदेश में स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर चमत्कारिक और रहस्यमयी है। 

Image Credit : iStock

चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

Image Credit : iStock

तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। 

Image Credit : iStock

भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं।

Image Credit : iStock


भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर बाल लगे हैं जो असली हैं जो  कभी भी उलझते नहीं हैं और हमेशा मुलायम रहते हैं।

Image Credit : iStock
भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा को पसीना आता है, पसीने की बूंदें देखी जा सकती हैं। 
Image Credit : iStock


मान्यता है कि भगवान के इस रूप में मां लक्ष्मी भी समाहित हैं जिसकी वजह से श्री वेंकेटेश्वर स्वामी को स्त्री और पुरुष दोनों के वस्त्र पहनाने की परंपरा है। 

Image Credit : iStock

भगवान का श्रृंगार हटाकर स्नान कराकर चंदन का लेप लगाया जाता है और जब इस लेप को हटाया जाता है तो भगवान वेंकेटेश्वर के हृदय में माता लक्ष्मी जी की आकृति दिखाई देती है।

Image Credit : iStock


श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर में एक दीया हमेशा जलता रहता है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दीपक में कभी भी तेल या घी नहीं डाला जाता। 

Image Credit : iStock

भारत-अफ्रीका टेस्ट में बना खास रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now