एलियंस के लिए भेजा गया भारत का ये गाना? 48 साल से अंतरिक्ष में घूम रहा

अमर उजाला

Thu, 13 March 2025

Image Credit : Adobe Stock

अंतरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है, जिन्हें आज तक  वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 48 साल पहले एलियंस (दूसरी दुनिया) के लिए अंतरिक्ष में एक भारतीय गाना भेजा था

Image Credit : Adobe Stock

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1977 में एक मिशन लॉन्च किया, जिसमें दो जुड़वा रोबोट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया
 

Image Credit : Adobe Stock

इन दोनों रोबोट्स का नाम है Voyager 1 और Voyager 2।  Voyager 1 को 5 सितंबर 1977 और Voyager 2 को 20 अगस्त 1977 को लॉन्च किया गया था
 

Image Credit : Adobe Stock

नासा ने इन्हें बाहरी सौर मंडल और अंतरतारकीय अंतरिक्ष के बारे में जानने के लिए भेजा था
 

Image Credit : Adobe Stock

नासा के अनुसार, ये पृथ्वी से सबसे दूर भेजे गए मानव निर्मित रोबोट हैं। यह पृथ्वी से सूर्य की दूरी के करीब 5 गुना ज्यादा दूर हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

Voyager 1 में नासा ने एक सोने की परत चढ़ी तांबे की डिस्क (गोल्डन रिकॉर्ड) लगाई थी जिसमें अलग-अलग भाषा, ध्वनी और संगीत को रिकॉर्ड किया गया था। इसमें दुनिया की 55 भाषाओं में संदेश रिकॉर्ड किए गए 

Image Credit : Adobe Stock

प्रकृति और इंसानों की दुनिया की कई आवाजें हैं, जिनमें चिड़ियों, जानवरों, बारिश, ट्रेन, घोड़े की आवाज, कदमों की, हंसी की, हवा की, झींगुरों की आवाजें भी शामिल हैं

 

Image Credit : Adobe Stock

रिकॉर्डिंग में भाषाओं में शामिल में से कुछ हैं अरबी, हिंदी, गुजराती, अंग्रेजी, बांग्ला, कन्नड़, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, मारवाड़ी, तेलुगु, उर्दू, तुर्की, सुमेरियन, स्पैनिश, और सिंहली।


 

Image Credit : Adobe Stock

इसी में जयपुर घराने की जानी मानी केसरबाई केरकर द्वारा गाया गया गीत ''जात कहां हो'' को भी रिकॉर्ड किया गया है। साढ़े तीन मिनट का यह संगीत उस रिकॉर्ड पर मौजूद है

Image Credit : Adobe Stock

ऐसा इसलिए भी किया गया था कि अगर यह रोबोट किसी को मिले तो उन्हें हमारी दुनिया के बारे में जानकारी मिल सके

Image Credit : Adobe Stock

होली के दिन लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Freepik
Read Now