कब लगेगा 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

अमर उजाला

Sun, 10 August 2025

Image Credit : Adobe Stock
साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, जो एक आंशिक ग्रहण होगा
 
Image Credit : Freepik
सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है
 
Image Credit : Freepik
यह अमावस्या के दिन होता है। सूर्य और पृथ्वी की सीध में स्थित होने के चलते चंद्रमा सूर्य के डिस्क को पूर्ण या आंशिक रूप से ढंक लेता है, जिससे इसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है
 
Image Credit : Freepik
जब चंद्रमा सूर्य की डिस्क को आंशिक रूप में ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है
 
Image Credit : Freepik
नासा के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट का होगा
 
Image Credit : Freepik
यह भारतीय समयानुसार रात 10.59 मिनट पर शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 1.11 बजे यह अपने चरम पर होगा और 3.23 बजे समाप्त होगा
 
Image Credit : Freepik
ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा
Image Credit : Freepik

तस्वीर में छिपा है मुर्गा, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now