2025 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

अमर उजाला

Sat, 28 December 2024

Image Credit : Freepik

नए साल (New Year 2025) की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं
 

Image Credit : Freepik

हम आपको इस खबर में नए साल में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में बताते हैं। साथ ही 2025 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं
 

Image Credit : Freepik

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट 8 सेकेंड पर लगेगा और शाम को 6 बजकर 13 मिनट 6 सेकेंड पर खत्म होगा
 

Image Credit : Freepik

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट 8 सेकेंड पर लगेगा और तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। नए साल में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होंगे
 

Image Credit : Freepik

नासा के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा

 

Image Credit : Freepik

21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। साल 2025 में लगने वाले दोनों सर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे

Image Credit : Freepik

शतक के बाद पिता के सामने बाहुबली अंदाज, फ्लावर नहीं फायर हैं नीतीश रेड्डी...

Twitter
Read Now