आग की गोला की तरह दिखेगा सूरज, जानिए कब और कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर लगने जा रहा है। हालांकि, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा वलयाकार सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देता है चंद्रमा भी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चांद गजुरता है, सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। इस खोगलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है अमेरिका के स्थानीय समय के मुताबिक, 11:42 बजे सुबह आंशिक ग्रहण शुरू होगा, जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर दोपहर में वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर में शुरू होगा शाम 4:39 बजे रिंग ऑफ फायर अटलांटिक महासागर में खत्म होगा। शाम में 5:47 बजे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में ग्रहण खत्म होगा भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर में नजर आएगा अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण नजर आ सकता है। महाद्वीप के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा Bizarre News