आग की गोला की तरह दिखेगा सूरज, जानिए कब और कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण

अमर उजाला

Wed, 2 October 2024

Image Credit : Freepik

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर लगने जा रहा है। हालांकि, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा
 

Image Credit : Freepik

वलयाकार सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देता है
 

Image Credit : Freepik

चंद्रमा भी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है
 

Image Credit : Freepik

जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चांद गजुरता है, सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। इस खोगलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है
 

Image Credit : Freepik

अमेरिका के स्थानीय समय के मुताबिक, 11:42 बजे सुबह आंशिक ग्रहण शुरू होगा, जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा
 

Image Credit : Freepik

इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर दोपहर में वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर में शुरू होगा
 

Image Credit : Freepik

शाम 4:39 बजे रिंग ऑफ फायर अटलांटिक महासागर में खत्म होगा। शाम में 5:47 बजे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में ग्रहण खत्म होगा
 

Image Credit : Freepik

भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा
 

Image Credit : Freepik

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर में नजर आएगा
 

Image Credit : Freepik

अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण नजर आ सकता है। महाद्वीप के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा

Image Credit : Freepik

तस्वीर में छिपा है शेर, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं

Adobe Stock
Read Now