अंतरिक्ष में घूमता मिला पानी, खुलेगा धरती का ये बड़ा रहस्य अंतरिक्ष से जुड़े कई सवाल हैं जिनका जवाब अभी वैज्ञानिक खोजने में लगे हुए हैं इन सवालों में से एक सवाल यह भी है कि हमारे सौर मंडल में पानी कहां से आया? वैज्ञानिकों ने उत्तरी चिली में अटाकामा लार्ज मिलीमीटर ऐरे ऑफ टेलिस्कोप से 1,300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक युवा तारे का अवलोकन किया है इस दौरान वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में गैस के रूप में जल या जलवाष्प मिले हैं इससे वैज्ञानिकों को पता चला है कि पानी कैसे सितारा बनाने से लेकर ग्रह निर्माण तक सफर तय करता है निष्कर्षों से जानकारी मिली है कि सूर्य के ग्रह बनाने वाली डिस्क से बने धूमकेतु धरती पर पानी ला सकते थे शोधकर्ता अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर पानी के अणु कब बनने शुरु होते हैं। इसके साथ ही धरती पर समुद्र का रहस्य खुलेगा Bizarre News