सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और सौर तूफान, साल 2024 में घटेंगी ये खगोलीय घटनाएं खगोलीय घटनाओं के लिए साल 2024 बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल आकाश में उल्का वर्षा, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दिखाई देगा इस साल का खास आकर्षण 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण है, यह भारत में नजर नहीं आएगा यह सूर्य ग्रहण कनाडा, अमेरिका और मैक्सिकों में दिखाई देगा और यहां एक पूर्ण ग्रहण होगा इसके अलावा 2 अक्तूबर को दक्षिण अमेरिका के कुछ इलाकों में वलायाकर सूर्य ग्रहण भी होगा और इस दौरान आसमान में आग की रिंग नजर आएगी सूर्य ग्रहण के अलावा चंद्र ग्रहण भी दिखाई देगा 24-25 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 17-18 सितंबर को लगेगा भारत के कुछ इलाकों में ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा सोलर मैक्सिमम की वजह से इस साल सौर गतिविधि भी बहुत अधिक है जिसकी वजह से ध्रुवों पर सामान्य से ज्यादा अरोरा दिखेंगे सूर्य 2024 के मध्य से अंत तक सोलर मैक्सिमम तक पहुंचेगा, जिससे सौर ज्वालाएं और कोरोनल मास इजेक्शन निकलेंगे जिससे धरती की टेक्नोलॉजी प्रभावित हो सकती है 24 फरवरी- स्नो मून 25 मार्च- वर्म मून 23 अप्रैल- पिंक मून 23 मई- फ्लावर मून 21 जून- स्ट्रॉबेरी मून 21 जुलाई- बक मून 19 अगस्त- स्टर्जन मून 17 सितंबर- हार्वेस्ट मून 17 अक्टूबर- हंटर्स मून 15 नवंबर- बीवर मून 15 दिसंबर- कोल्ड मून Bizarre News