सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप?

अमर उजाला

Thu, 20 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

सांप गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये बहुत कम दिखाई देते हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद का समय वातावरण के तापमान और उनके भोजन की उपलब्धता पर निर्भर होती है
 

Image Credit : Adobe Stock

भयानक ठंड के मौसम में अधिकतर सांप सोते हैं। सांप का खून ठंडा होता है, ऐसे में उनका शरीर तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकता है
 

Image Credit : Adobe Stock

इसलिए ठंड में उनका शरीर सुस्त पड़ जाता है और वो ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं करते। इस दौरान वो खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह जैसे बिल, पत्थरों के नीचे या पेड़ों की जड़ों में छिप जाते हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

ठंड के दिनों में सांप कई हफ्तों या महीनों तक सोते रहते हैं। इसे हाइबरनेशन (शीत निद्रा) कहा जाता है

 

Image Credit : Adobe Stock

गर्मी या बारिश में तापमान अनुकूल होने पर सांप ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वो दिन में कम और रात में ज्यादा समय तक घूमते हैं, क्योंकि उन्हें ठंडा वातावरण पसंद होता है
 

Image Credit : Adobe Stock

सर्दी के मौसम में तापमान ज्यादा नीचे जाने पर सांप पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं। इस दौरान वो दो से तीन महीने या इससे भी अधिक समय तक बिना खाए-पिए सोए रहते हैं। यही समय उनकी असली नींद का समय होता है
 

Image Credit : Adobe Stock

ठंड के मौसम में सांप किसी गहरी दरार, पुराने बिल या जमीन के भीतर गर्म जगहों पर चले जाते हैं

Image Credit : Adobe Stock

उल्लू को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now