सोने से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये अनोखा खीरा! इस अनोखे खीरे की भारत के समुद्री इलाकों में बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। समुद्री खीरे की तमिलनाडु में तस्करी जमकर की जा रही है। सी कुकुम्बर यानी समुद्री खीरे की दक्षिण भारत और श्रीलंका में खूब तस्करी की जाती है। यह कोई खीरा नहीं है, बल्कि यह विशेष तरह का एक समुद्री जीव है। इस समुद्री जीव की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है। इस समुद्री जीव को समुद्री खीरा या ककड़ी या फिर सी कुकुम्बर के नाम से जाता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस जीव की कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। Bizarre