अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
एक नए अध्ययन में ऑस्ट्रेलियाई भूवैज्ञानिकों ने इस वजह का पता लगा लिया है कि धरती पर क्यों आया था हिमयुग
करीब 700 मिलियन साल पहले पृथ्वी एक विशालकाय स्नोबॉल की तरह बर्फ से ढकी हुई थी
वैज्ञानिकों के शोध बताते है कि स्टर्टियन हिमनद 717 से 660 मिलियन साल पहले फैले हुए थे
शोध के मुताबिक, मुख्य रूप से कम ज्वालामुखीय कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के कारण हिमयुग अस्तित्व में आया था
जिसे वर्तमान कनाडा में ज्वालामुखीय चट्टानों के अपक्षय ने और जटिल बना दिया था जो वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर रहे थे
वैज्ञानिक बताते हैं कि यही कारण है कि पृथ्वी पर हिमयुग का जन्म हुआ यह काल डायनासोर के जमाने से भी काफी पहले का बताया जाता है
वनडे में शतक बनाने वाले 10 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय