दुनिया के लिए खतरनाक हो सकते हैं ये एलियन काफी लंबे समय से वैज्ञानिक दूसरी दुनिया के लोगों (एलियंस) से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि फ्रेंडली एलियन भी मानव के लिए खतरा हैं। शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में इस तरह का दावा किया है जो हाल ही में प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिकों के बीच बहस चल रही है कि दूसरी दुनिया से संपर्क करना सुरक्षित है या नहीं। कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि एलियंस से संपर्क करने से मानवता को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि एलियंस से संपर्क करने से धरती पर विनाश हो सकता है। Bizarre