अमर उजाला
Tue, 12 September 2023
चंद्रयान 3 और सूर्य मिशन के बाद अब भारत समुद्र में गोता लगाने की तैयारी कर रहा है
चेन्नई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी NIOT में इसके लिए समुद्र में जाने वाला यान बनाया जा रहा है
इस समुद्रयान का नाम मत्स्य 6000 रखा गया है जिसके जरिए तीन इंसानों को समुद्र में 6 किलोमीटर नीचे भेजा जाएगा
यह एक डीप ओशन मिशन है जिसके तहत की गई स्टडी ब्लू इकोनॉमी को डेवलप करने में मददगार साबित हो सकती है
इस स्वदेशी प्रोजेक्ट समुद्रयान के सबमर्सिबल (Matsya 6000) को बनाने के लिए टाइटेनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है
इसका व्यास 2.1 मीटर है जो 12 घंटे के लिए तीन लोगों को समुद्र में 6000 मीटर की गहराई में ले जाएगा
बताया जा रहा है कि इस मिशन को 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है
जिसके बाद भारत भी अमेरिका, फ्रांस, रूस, चीन और जापान जैसे देशों के इलीट क्लब में शामिल हो जाएगा
बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग, जानें कितनी खास है ये शाही ट्रेन