रूस की ये खतरनाक मिसाइल 30 मिनट में धरती पर कहीं भी मचा देगी तबाही रूस ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम को ओरेनबर्ग रीजन में तैनात कर दिया है रूस ने दावा किया है कि यह मिसाइल दुनिया के किसी भी कोने में 30 मिनट में लक्ष्य को तबाह कर सकती है इस मिसाइल की स्पीड आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा है, यानी 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है खतरनाक एवनगार्ड मिसाइल का वजन करीब 2000 किलोग्राम है रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इस मिसाइल की तैनाती से उनके स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स की ताकत बढ़ गई है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि इसे दुनिया का कोई एंटी-मिसाइल सिस्टम नहीं मार सकता Bizarre