अमर उजाला
Wed, 24 January 2024
भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था इस दिन को हर साल देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है
लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा नहीं था 1947 से पहले 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था
इसके पीछे की वजह जानने के लिए 9 दशक पीछे जाना होगा दरअसल 26 जनवरी, 1930 को कांग्रेस ने 'पूर्ण स्वराज' की घोषणा की थी
साथ ही आधिकारिक तौर पर देशभर के लोगों से घरों से बाहर निकलकर इस दिन को 'आजादी दिवस' के तौर पर मनाने की अपील की थी
इस दिन के बाद से अगले 17 सालों तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया
लेकिन 15 अगस्त को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी की तारीख के महत्व को भी बरकरार रखने का मुद्दा उठा
यही वजह है कि इस दिन संविधान को लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा
देर रात शराब पीने से बेहोश हो गए थे ग्लेन मैक्सवेल, जानें पूरा मामला