धरती की सबसे सुनसान जगह, सुनाई देती हैं रहस्यमयी आवाजें धरती पर एक ऐसी ही जगह स्थित है, जो चारों तरफ से प्रशांत महासागर से घिरी हुई है इस जगह को प्वाइंट निमो (Point Nemo) कहा जाता है। हैरानी वाली बात यह है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक यहां पर नहीं पहुंच सके हैं इंसानों की आबादी से हजारों किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर जाना आसान नहीं है। धरती की इस रहस्यमयी जगह पर चारों तरफ सिर्फ सन्नाटा है साल 1992 में एक सर्वे इंजीनियर ने प्वाइंट निमो की खोज की थी, जिनका नाम हर्वोज लुकातेला था। इस जगह पर न कोई इंसान है और न ही कोई वनस्पति सैटेलाइट के ईंधन को गिराने के लिए भी इस जगह का इस्तेमाल किया जाता है और इस जगह का इस्तेमाल सैटेलाइटों के कबाड़ को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है इस जगह पर हजारों किलोमीटर में सैटेलाइटों का मलबा पड़ा है। समुद्र के बीचों-बीच स्थित प्वाइंट निमो को समुद्र का केंद्र भी माना जाता है वैज्ञानिकों ने साल 1997 में प्वाइंट निमो के पूर्व में एक रहस्यमयी आवाज सुनी थी। यह लगभग दो हजार किमी दूर से सुनी गई थी वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां पर चट्टानें भी लगातार टूटती हैं, जिनकी आवाज बेहद डरावनी होती हैं Bizarre News