पाकिस्तान की इस रहस्यमयी घाटी में रहने वाले रहते हैं 150 साल तक जिंदा नॉर्थ पाकिस्तान की हुंजा वैली में लोग 120 साल से लेकर 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं। पाकिस्तान में लोगों की औसत आयु सिर्फ 67 साल है। पाकिस्तान की हुंजा वैली में हुंजा समुदाय के लोग रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां रहने वाले लोग दुनिया से दूर एक प्रकार के आइसोलेशन में रहते हैं और वह अपनी कुछ खास आदतों की वजह से अधिक सेहतमंद हैं। माना जाता है कि इस घाटी में रहने वाले हुंजा समुदाय के लोग ज्यादा उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं जो कि असाधारण है। हुंजा वैली में न तो लोग कभी बीमार होते हैं और न ही उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुंजा समुदाय की महिलाएं 60 से 90 वर्ष की आयु तक गर्भधारण कर सकती हैं। उत्तर पाकिस्तान के बिल्कुल सुनसान इलाके में हुंजा घाटी स्थित है। इस घाटी में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं, बल्कि सब्जियां, दूध, अनाज और फल खासतौर पर खूबानी को खाते हैं। Bizarre