अमेरिका में थे शुतुरमुर्ग की तरह दिखने वाले डायनासोर उत्तरी अमेरिका में शुतुरमुर्ग जैसे दिखने वाले डायनासोर रहते थे। हाल ही में प्रकाशित एक शोध में यह बड़ा खुलासा हुआ है। ये बेहद विशालकाय ऑर्निथोमिमोसॉरस डायनासोर थे। इनका वजन 800 किलो से भी ज्यादा था जो करीब 8.5 करोड़ साल पहले क्रेटेशियस काल के दौरान मिलते थे। यह पक्षियों की नकल करते थे और इनकी गर्दन लंबी होती थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह करीब 8.5 करोड़ साल पहले क्रेटेशियस काल के दौरान उत्तरी अमेरिका में रहते थे। Bizarre