क्यों भारत के इस शहर में प्याज है बैन? देश के इस अनोखे शहर का नाम कटरा है, जो जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है यहां से ही माता वैष्णो देवी की यात्रा की शुरुआत होती है। लाखों श्रद्धालुओं के लिए कटरा एक धार्मिक केंद्र है यहां की पवित्रता और धार्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सरकार ने यहां पर प्याज और लहसुन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है हिंदू धर्म में प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन माना जाता है। इस भोजन से शरीर में आलस्य, क्रोध और अन्य विकार बढ़ते हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूजा-पाठ और व्रत के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए कटरा माता वैष्णो देवी के मंदिर के मुख्य रास्ते पर स्थित है, जिसकी वजह से यह पूरी तरह सात्विक और शुद्ध वातावरण वाला स्थान माना जाता है Bizarre News