अमर उजाला
Wed, 15 November 2023
दुनिया में कई बार कुछ मामले ऐसे देखने को मिलते हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं लगते
हाल ही में अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं
दरअसल अमेरिका के अलबामा में रहने वाली केलसी हेचर को कुछ महीने पहले गर्भवती होने की जानकारी हुई
जब वह रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि उनके पेट में दो बच्चे एक साथ पल रहे हैं
हैरान करने वाली बात ये है कि ये दोनों बच्चे अलग-अलग कोख में पल रहे हैं यानी केलसी दो कोख वाली एक दुर्लभ महिला हैं
अच्छी बात ये है कि अब तक दोनों बच्चे स्वस्थ है लेकिन ऐसे मामले जोखिम से भरे होते हैं इसलिए केलसी चिकित्सा निगरानी में हैं
मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे डेविड बेकहम, कोहली-तेंदुलकर से की मुलाकात