जानिए इंसान ने सबसे पहले कब खाई गई थी दाल-रोटी? वैज्ञानिकों ने इंसानों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शोध के मुताबिक, 70 हजार साल से दाल-रोटी खाई जा रही है जिसके सबूत मिले हैं। इराक की राजधानी बगदाद से करीब 804 किलोमीटर दूर उत्तर में एक गुफा है जिसका नाम शनिदार है। इस जगह सबसे पुराना जला हुआ शाकाहारी खाना मिला है जिसमें दाल-रोटी के अंश मिले हैं। खाने का यह जीवाश्म 40 से 70 हजार साल पुराना है जिसमें कई मिश्रण मिले हैं। इसको देखकर वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि इनसे दाल-रोटी बनाई जाती रही होगी। Bizarre