पाकिस्तान में मिला दुनिया का सबसे पुराना मंदिर दुनिया में कई बड़े और प्राचीन बौद्ध मंदिर हैं। पाकिस्तान में खोजा यह मंदिर अभी तक खोजे गए सबसे पुराने बौद्ध मंदिरों में से एक हो सकता है। यह मंदिर उत्तरी पाकिस्तान की स्वात घाटी में खोजा गया है। यह प्राचीन गांधार क्षेत्र का हिस्सा है जिसे सिकंदर ने जीता था। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह मंदिर दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य का है। उस समय गांधार पर उत्तरी भारत के इंडो-यूनानी साम्राज्य का शासन था। Bizarre