जहाज में एयरहोस्टेस कभी नहीं पीती हैं चाय-कॉफी एक फेमस टिकटॉकर और एयर होस्टेस सिएरा मिस्ट ने अपने काम से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उसने ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर आप चाय पीने से पहले चार बार जरूर सोचेंगे। एयर होस्टेस सिएरा ने बताया है कि फ्लाइट में केबिन क्रू पानी की टोटी इस्तेमाल करने से भी बचता है। सिएरा ने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट बहुत अधिक जरूरत होने पर ही चाय या कॉफी पीते हैं। उनका कहना है कि पानी के टैंक को कभी साफ नहीं किया जाता है। हालांकि एयरलाइन्स पानी की क्वालिटी की जांच करती रहती हैं। Bizarre