अमर उजाला
Mon, 8 January 2024
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक लापता बिल्ली का पोस्टर देखा जा रहा है
नोएडा के एक दंपती ने अपनी पालतू बिल्ली के खोने पर शहर के कई हिस्सों में पोस्टर लगवाए हैं
दरअसल इस दंपत्ति की पर्शियन नस्ल की एक बिल्ली लगभग 15 दिनों से लापता है ऐसे में उन्होंने पोस्टर लगवाए हैं
पोस्टर के मुताबिक इस बिल्ली को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा
पोस्टर में दी गई जानकारी के मुताबिक इस नर बिल्ली का नाम चीकू है जिसका रंग अदरक जैसा है और गर्दन पर सफेद बाल हैं
साथ ही नीचे संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है बिल्ली की उम्र डेढ़ साल है
धरती की आंख कहलाती है ये अनोखी झील