बीड़ी और सिगरेट में कौन है ज्यादा खतरनाक? धूम्रपान से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत होती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया के 12% धूम्रपान करने वाले लोग भारतीय हैं इसलिए धूम्रपान को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है सिगरेट पीने से हमारे शरीर के हर हिस्से को नुकसान होता है वहीं कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है हालांकि भारत में सिगरेट के अलावा बीड़ी और हुक्का जैसी चीजों का भी सेवन किया जाता है ऐसे में आइए जानते हैं कि बीड़ी ज्यादा हानिकारक है या फिर सिगरेट दरअसल सिगरेट में फिल्टर लगा होता है जिसकी वजह से कम धुआं शरीर के अंदर जाता है जबकि बीड़ी में ऐसा कुछ नहीं होता और अधिक मात्रा में धुआं अंदर जाता है इसलिए बीड़ी अधिक हानिकारक होती है बिजार