ब्लैक होल की आवाज में सुनाई दे रही 'ओम' की ध्वनि! अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्लैक होल की आवाज जारी की है। नासा ने पर्सियस आकाशगंगा समूह के केंद्र में एक विशाल ब्लैक होल की धवनि को खोजा है। 250 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर क्लस्टर में गैस और प्लाज्मा से बढ़ने वाली वास्तविक धवनि तरंगों की खोज हुई है। नासा ने कहा है कि यह धारणा गलत है कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि एक ग्लैक्सी क्लस्टर में इतनी गैस है कि वास्तविक ध्वनि पकड़ ली गई है। ब्लैक होल की आवाज में लोगों को ओम की ध्वनि सुनाई दे रही है। Bizarre