नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खींची अंतरिक्ष की खास तस्वीर नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष में 'पिलर्स ऑफ क्रिएशन' की शानदार फोटो खींची है। ये अंतरिक्ष में तारों के बीच धूल और गैस के टावर हैं। जेम्स वेब टेलीस्कोप में यह बेहद पारदर्शी नजर रहा है। तस्वीर में पिलर्स ऑफ क्रिएशन की मोटाई और उनकी मौजूदगी नजर आ रही है। ये संचरना ईगल नेबुला के अंदर है, जो पृथ्वी से 6,500 प्रकाश वर्ष दूर है। जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा निर्माण के प्रतिष्ठित स्तंभ की फोटो खींची गई है, जहां गैस-धूल के घने बादलों के अंदर नए तारे बन रहे हैं। Bizarre