ब्रह्मांड में एलियन की मौजूदगी पर नासा प्रमुख का बड़ा बयान अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख ने एलियंस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एलियंस का अस्तित्व होना चाहिए, क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि धरती के अलावा कहीं और जीवन नहीं है। उन्होंने एलियंस के होने की प्रबल संभावना जताई है। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल किया गया था कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है। उन्होंने सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। Bizarre