कुतुब मीनार का दरवाजा क्यों है बंद? आखिर इसके पीछे का क्या है रहस्य ईंट से बनी कुतुब मीनार ऐतिहासिक इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है राजधानी दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार का दरवाजा कई सालों से बंद है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर दरवाजा क्यों बंद है? साल 1981 से कुतुब मीनार का दरवाजा बंद किया गया है। इससे पहले लोग इस इमारत में जाते थे इसके साथ ही लोग सीढ़ियों की मदद से कुतुब मीनार के टाॅप फ्लोर पर जाते थे, लेकिन 4 दिसंबर 1981 को एक हासदा हो गया था रिपोर्ट्स मुताबिक, कुतुब मीनार के अंदर खड़ी सीढ़ियां हैं जिसे पर लोग चढ़ते थे और यहां पर काफी अंधेरा होता है। जब लोग जाते हैं, तो बल्ब जलाया जाता है 4 दिसंबर 1981 को अचानक बिजली चली गई और अंदर भगदड़ मच गई, जिसमें करीब 45 लोगों की मौत हो गई थी इस हादसे के बाद कुतुब मीनार का दरवाजा बंद करने का फैसला लिया गया और अंदर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया Bizarre News