अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
भारतीय इतिहास में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक गांव है, जहां लोग रातों रात गायब हो गए थे
कहा जाता है कि जैसलमेर से करीब 20 किमी दूर स्थित कुलधरा गांव में भूतों का बसेरा है
बताया जाता है कि करीब 200 साल पहले लोग रातोंरात इस गांव को छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद यह गांव वीरान हो गया
आसपास के लोग बताते हैं कि यहां पर अक्सर भूतिया घटनाएं घटती हैं, जिसकी वजह से लोग भूलकर भी यहां नहीं जाते हैं
साल 1825 में अचानक इस गांव को लोगों ने खाली कर दिया। मान्यता है कि लोगों ने गांव से जाते समय श्राप दिया कि जो कोई भी यहां बसने की कोशिश करेगा, वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा
मान्यता के मुताबिक, रियासत के दीवान सालेम सिंह की नजर गांव के एक ब्राह्मण की पुत्री शक्ति मैया पर थी, जिससे वह शादी करना चाहता था
दूसरी तरफ गांव का ब्राह्मण अपनी पुत्री का विवाह किसी दूसरी बिरादरी में नहीं करना चाहते थे
इसके बाद सालेम सिंह ने गांव वालों को धमकी दी कि अगर वो शक्ति मैया से उनकी शादी नहीं करवाते हैं, तो वो पूरे गांव को तहस नहस कर देगा
धमकी के बाद गांव के सभी ब्राह्मण गांव को वैसा ही छोड़कर रातों रात वहां से चले गए। जाते वक्त उन्होंने यह श्राप भी दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा वह बर्बाद हो जाएगा
IPL: प्रीति जिंटा ने इस तरह की रोहित शर्मा की तारीफ, देखें