भारत के चौसठ योगिनी मंदिर का रहस्य भारत में चार चौसठ योगिनी मंदिर हैं जिनमें ओडिशा में दो और मध्य प्रदेश में दो हैं। मध्यप्रदेश का प्राचीन चौसठ योगिनी मंदिर गोलाकार है और इसमें 64 कमरे हैं। भारत के सभी चौसठ योगिनी मंदिरों में मध्य प्रदेश के मुरैना का इकलौता मंदिर है जो अभी तक ठीक है। मुरैना में स्थित यह मंदिर तंत्र-मंत्र के लिए दुनियाभर में जाना जाता था। स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी यह मंदिर भगवान शिव की तंत्र साधना के कवच से ढका है। इस मंदिर में किसी को भी रात में रुकने की अनुमित नहीं है। तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध चौसठ योगिनी मंदिर में भगवान शिव की योगिनियों को जागृति करने का कार्य होता था। Bizarre