जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया करीब 36 साल पहले आसमान में कई रहस्यमयी यूएफओ देखे गए थे। पांच लड़ाकू विमानों ने इन रहस्यमयी यूएफओ का पीछा किया था। यूएफओ की चौड़ाई करीब 300 फीट थी और वह 18 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। ब्राजील में 19 मई 1986 को शाम के समय यह घटना हुई थी। उस समय ब्राजील में 19 मई को 21 यूएफओ देखे गए थे जिनका लड़ाकू विमानों से पायलटों ने उनका पीछा किया था। दावा किया गया कि ब्राजील के आसमान में 21 रहस्यमयी चमकदार वस्तुएं नजर आई थीं। Bizaree