भारत की वो रहस्यमयी झील, जहां कंपास भी नहीं करता काम आज हम आपको भारत की एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कंपास को भी दिशा भ्रम हो जाता है कुछ साल पहले इस झील का पानी अचानक लाल हो गया था जिसे देख वैज्ञानिक भी भौचक्के रह गए थे महाराष्ट्र की लोनार झील (Lonar Crater Lake) को हमारे पुराणों में भी अद्भुत गुणों वाला बताया गया है शोध में पता चला कि ये झील एक धूमकेतु के पृथ्वी के टकराने पर बनी है जबकि पुराणों में इसके बनने की वजह कुछ और है किंवदंती के अनुसार भगवान विष्णु ने लोनासुर नामक एक राक्षस को उठाकर पाताल लोक में फेंक दिया जिससे यह गड्ढा बना सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां कंपास भी काम नहीं करता लंबे वक्त से नासा के साइंटिस्ट इसकी वजह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं बिजार