भूतिया शहर में जमीन के नीचे सालों से जल रही आग दुनिया की एक ऐसी रहस्यमयी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस जगह पर जमीन के अंदर सालों से आग जल रही है। यह शहर अमेरिका में स्थित है और इसका नाम सेंट्रालिया है। लगातार आग जलने से लोगों ने यहां जाना छोड़ दिया है जिसकी वजह से यह जगह बाकी जगहों से कट गई है। सेंट्रालिया कभी माइनिंग शहर था और साल 1962 में यहां पर काम बंद कर दिया गया। कोयले की खदानों में लगने वाली आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। Bizarre