वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! कहा जाता है कि एलियंस ने वाओ सिग्नल (wow) के जरिए धरती के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी। 15 अगस्त 1977 को रात करीब 11.16 मिनट पर अंतरिक्ष से रेडियो टेलीस्कोप में एक संदेश आया था। रेडियो टेलीस्कोप पर लगभग 1 मिनट 12 सेकंड तक एक अजीबोगरीब संदेश चला था। इस संदेश ने ब्रह्मांड में एलियन होने की संभावना को मजबूत कर दिया था। रहस्यमयी सिग्नल को देखने के बाद खगोलविद जेरी एहमन ने डेटा के प्रिंटआउट पर wow लिख दिया था। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि अब 45 साल बाद उन्होंने सिग्नल के स्त्रोत को खोज लिया है। उन्होंने एक सूरज के आकार के तारे को अलग किया है जिसका नाम 2MASS 19281982-2640123 है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह रहस्यमयी सिग्नल सूरज के आकार वाले तारे से ही आया था। Bizarre