अमर उजाला
Mon, 26 June 2023
269 मीटर लंबा और 28 मीटर चौड़ा टाइटैनिक अपने पहले और आखिरी सफर पर अटलांटिक महासागर में उतरा था
2200 लोगों से भरा ये जहाज आइसबर्ग से टकराने पर 15 अप्रैल 1912 को समंदर में समा गया था
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान नाउम्मीद हो चुके यात्रियों को शांत रखने के लिए जहाज पर मौजूद संगीतकार अपनी आखिरी सांस तक संगीत बजाते रहे
दरअसल टाइटैनिक पर यात्रियों के मनोरंजन के लिए 8 म्यूजिशियन सवार थे जो अलग-अलग वाद्य यंत्र बजाते थे
14 अप्रैल 1912 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक विशाल हिमखंड से टकरा चुका था
एक रिपोर्ट के मुताबिक आठों कलाकार जहाज पर संगीत बजाते-बजाते ही समुद्र में डूब गए
उस समय उन्होंने लगातार एक गाना बजाया जिसका नाम था 'Nearer, My God, to Thee' यह एक ईसाई भजन है जिसमें भगवान को याद किया जा रहा है
हालांकि बहुत से लोगों का कहना है कि यह टाइटैनिक से जुड़ी यह घटना एक मिथकों में से एक है
फिल्म में इंटेंस सीन बनाने के लिए इस गाने का इस्तेमाल किया गया था लेकिन इसका वास्तविकता से कोई नाता नहीं है
धर्म का बंधन तोड़ इन क्रिकेटरों ने की शादी