अमर उजाला
Thu, 14 March 2024
दुनिया भर में कई तरह के सैंडविच खाने को मिलते हैं ऐसे में ये तय करना मुश्किल होता है कि इनमें सबसे अच्छा कौन सा है
इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हाल ही में टेस्ट एटलस ने दुनिया के बेस्ट 50 सैंडविच की लिस्ट जारी की है
इसमें मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड्स में से एक वड़ा पाव ने "विश्व के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ सैंडविच" की सूची में स्थान प्राप्त किया है
इस लिस्ट में वड़ा पाव ने 19वां स्थान हासिल करके वैश्विक पहचान हासिल की है
जबकि इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर वियतनामी व्यंजनों में से एक बान मी या बान मील (Bánh mì) है
टेस्ट एटलस का कहना है कि वड़ा पाव की शुरुआत अशोक वैद्य द्वारा हुई थी वह चाहते थे कि वड़ा पाव लोगों के लिए सस्ता झटपट खाने वाला भोजन बने
IPL से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी में नजर आए रोहित-हार्दिक, देखें वीडियो