अमर उजाला
Thu, 20 July 2023
आज हम सभी के जीवन में मोबाइल फोन का बड़ा महत्व है वहीं इसके इस्तेमाल के लिए मोबाइल टॉवर भी काफी जरूरी हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक गांव ऐसा भी है जहां मोबाइल टावर लगाने की इजाजत नहीं है
दरअसल रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव है जहां मोबाइल टावर लगाने पर सजा के तौर पर जुर्माना लगाते हैं
दरअसल पक्षियों को रेडिएशन से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के लचकेरा के निवासी पड़ोस में किसी भी सेल टावर की अनुमति नहीं देते हैं
सेल टावर से निकलने वाले विकिरण से एशियाई ओपनबिल पक्षी प्रभावित हो सकते हैं जो हर साल इस क्षेत्र में कुछ अंतराल के लिए आते हैं
लचकेरा की ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव के जरिए किसी भी कंपनी को अपनी सीमा में मोबाइल टावर लगाने पर रोक लगा रखी है
वहीं जो व्यक्ति इन पक्षियों को नुकसान पहुंचाता पाया जाता है उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाता है
विश्व कप ट्रॉफी के साथ शाहरुख खान, फैंस बोले- कुछ नया होने वाला है