अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
यूं तो एलियंस के अस्तित्व को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह के दावे किए जाते हैं
लेकिन आज तक इसको लेकर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आता है
दुनिया के इतिहास में पहली बार वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस की लाश को सामने लाकर दुनियाभर में हंगामा मचा दिया है
दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एलियंस की दो लाशों को देखा जा सकता है
इन लाशों को मेक्सिको की संसद में खोला गया वैज्ञानिकों का दावा है कि इन्हें पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है
एलियंस के यह शव हजार साल से भी अधिक पुराने बताए जा रहे हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार मेक्सिको संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया
वैज्ञानिकों का दावा है कि इन लाशों को पेरू के कुस्को में दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था
वाह रे सूर्यकुमार! श्रीलंका के खिलाफ बिना मैच खेले जीता यह अवॉर्ड