इस प्रसिद्ध मंदिर से घर नहीं लाना चाहिए प्रसाद बजरंग बली के प्रसिद्ध मंदिरों में राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी शामिल है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में महाबली हनुमान जी अपने बाल स्वरूप में विराजमान हैं। बताया जाता है कि यहां आने वाले भक्तों के लिए खास नियम है। नियम के मुताबिक, दर्शन से कम से कम एक हफ्ते पहले भक्तों को प्याज, लहसुन, नॉनवेज, शराब आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए। मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के बाद ऊपरी बाधाओं से लोगों को मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि यहां के प्रसाद को न तो खाया जा सकता है और न ही किसी को दिया जा सकता है। Bizarre