जब सिर्फ एक तरबूज के लिए हुई थी खूनी जंग करीब 376 साल पहले 1644 ईस्वी में हुई इस जंग में हजारों सैनिकों की मौत हुई थी। दुनिया की यह पहली जंग हैं जो सिर्फ एक फल के लिए लड़ी गई थी। इतिहास में यह युद्ध 'मतीरे की राड़' के नाम से दर्ज है। तरबूजे के लिए लड़ी गई यह लड़ाई दो रियसतों के लोगों के बीच हुई थी। बीकानेर रियासत के सीलवा गांव और नागौर रियासत के जाखणियां गांव की सीमा एक दूसरे सटी हुई थी। बीकानेर रियासत की सीमा में एक तरबूज का पेड़ लगा था और नागौर रियासत की सीमा में उसका एक फल लगा था। सीलवा गांव के निवासियों का कहना था कि पेड़ उनके यहां लगा है, तो फल पर उनका अधिकार है। नागौर रियासत में लोगों का कहना था कि फल उनकी सीमा में लगा है, तो यह उनका है। फल पर अधिकार को लेकर दोनों रियासतों में शुरू हुई लड़ाई ने एक खूनी जंग का रूप ले लिया। Bizarre