सिर्फ इसलिए पति ने पत्नी से छिपाई 200 करोड़ मिलने की बात एक शख्स के खाते में अचानक 200 करोड़ रुपये आ गए। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने इस बारे में अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बताया। शख्स ने 200 करोड़ जीतने की बात नहीं बताने की पीछे हैरान करने वाली वजह बताई है। उसका कहना है कि बच्चों और पत्नी को 200 करोड़ मिलने की बात का पता चलेगा, तो वो घमंडी और आलसी हो जाएंगे। यह शख्स दक्षिणी चीन के केगुआंग्शी ज़ुआंग प्रांत का रहने वाला है। इस शख्स ने लॉटरी में 220 मिलियन युआन यानी करीब 2 अरब 50 करोड़ रुपये में जीता है। Bizarre